दिल्ली में लाल किले के पास बड़ा धमाका, दुकानों और गाड़ियों में लगी आग; कई लोगों के मरने की सूचना

दिल्ली में लाल किले के पास बड़ा धमाका, दुकानों और गाड़ियों में लगी आग; कई लोगों के मरने की सूचना

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दिल्ली के लाल किले के नजदीक एक शक्तिशाली धमाके से सनसनी फैल गई। धमाके के कारण आसपास की दुकानों को नुकसान पहुंचा है। दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर जांच कर रहे हैं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, परन्तु सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। धमाके के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

नई दिल्ली। दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के निकट सोमवार शाम को एक जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया, जिससे आसपास की दुकानों के दरवाजे-खिड़कियां टूट गईं और इलाके में दहशत फैल गई। धमाके की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।

दिल्ली पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमें मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटी हैं। लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को सतर्क कर दिया गया है। धमाके की वजह से कई बसों और अन्य वाहनों में भी आग लगी है।

जानकारी के मुताबिक, लाल किला मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास एक कार में धमाके की कॉल आई, जिसके बाद 3 गाड़ियों में भी आग लग गई। दमकल विभाग का कहना है कि उन्हें कार में धमाके की कॉल मिली है।

About Author

error: Content is protected !!