राजगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की चपेट में बाइक सवार, एक की मौत
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राजगंज:
राजगंज थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित डोमनपुर ओवरब्रिज के पास रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक हीरो मोटरसाइकिल पर सवार होकर धनबाद से राजगंज की ओर जा रहे थे। इसी दौरान डोमनपुर ओवरब्रिज के पास अचानक एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से एस.एन.एम.एम.सी.एच. धनबाद भेजा गया। लेकिन गंभीर रूप से घायल एक युवक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया।