झरिया में संदिग्ध हालात में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

झरिया में संदिग्ध हालात में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस जांच में जुटी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद जिले के झरिया थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। झरिया के ऐना तालाब के पास 45 वर्षीय चालो भुइंया का शव संदिग्ध अवस्था में उनके घर के आंगन में मिला है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक चालो भुइंया दिहाड़ी मजदूर था। घटना के समय वह घर में अकेला था, क्योंकि उसकी पत्नी छठ पूजा के लिए मायके गई हुई थी। स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत झरिया पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और सभी पहलुओं पर जांच जारी है

About Author

error: Content is protected !!