बोकारो में लड़की के चक्कर में चली गोली, अजय की मौत — दो आरोपी गिरफ्तार

बोकारो में लड़की के चक्कर में चली गोली, अजय की मौत — दो आरोपी गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक लड़की के कारण दो आशिकों के बीच हुआ विवाद खून-खराबे में बदल गया। इस विवाद में बीचबचाव करने आए अजय यादव उर्फ सोनू की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

यह पूरा मामला चास थाना क्षेत्र के आदर्श कॉलोनी स्थित गाय घाट का है। घटना 27 अक्टूबर की रात की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बलराम तिवारी उर्फ अंकित तिवारी एक लड़की से बातचीत करता था। उसी लड़की से अंकित मंडल नामक युवक भी संपर्क में था। इसी को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़े में बीचबचाव करने आए अजय यादव को गोली मार दी गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद बोकारो में विरोध तेज हो गया। 28 अक्टूबर को बाईपास रोड पर जाम लगा और कई राजनीतिक दलों ने डीसी अजय नाथ झा को ज्ञापन सौंपा। हत्या के बाद पुलिस पर भारी दबाव था।

एसपी बोकारो हरविंदर सिंह ने चास डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में SIT का गठन किया। 9 दिन की लगातार छानबीन के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी बलराम तिवारी और उसके सहयोगी सूरज कुमार उर्फ पप्पू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 7.65 एमएम की देशी पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और एक बजाज पल्सर बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों का आपराधिक इतिहास भी रहा है।
मुख्य आरोपी बलराम तिवारी बोकारो के तेलीडीह आदर्श कॉलोनी का निवासी है, जबकि उसका साथी बिहार के वैशाली जिले से है।

मृतक अजय यादव चास के यदुवंशनगर का रहने वाला था। उसके पिता लक्ष्मी नारायण यादव की शिकायत पर थाना में कांड संख्या 140/2025 दर्ज की गई थी।

About Author

error: Content is protected !!