धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई — गोविंदपुर में अवैध लॉटरी गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, लाखों के टिकट और लैपटॉप बरामद

धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई — गोविंदपुर में अवैध लॉटरी गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, लाखों के टिकट और लैपटॉप बरामद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद पुलिस ने अवैध लॉटरी कारोबार का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जंगलपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने अवैध लॉटरी संचालन करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

छापेमारी के दौरान पांच आरोपियों — मोहम्मद शाहिद, शाहरुख खान, अकबर अली, कैसर अंसारी और मोहम्मद जानू — को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी देवघर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोविंदपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मौके से करीब 50 लाख रुपये के लॉटरी टिकट, 11,650 पार्सल प्लास्टिक पैक टिकट, दो लैपटॉप, तीन प्रिंटर, कई मोबाइल फोन, दो स्टेपलर मशीन और एक मोटरसाइकिल जब्त की।

पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी बड़े पैमाने पर अवैध लॉटरी टिकटों की छपाई, पैकिंग और सप्लाई का काम करते थे, जिनकी सप्लाई विभिन्न जिलों में की जाती थी।

छापेमारी के दौरान कई दस्तावेज और डिजिटल सबूत भी मिले हैं, जिनसे इस नेटवर्क के और लोगों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

धनबाद पुलिस ने पूरे मामले में BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश की जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!