धनबाद: डीआरएम ने बरमसिया ओवरब्रिज के मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद: मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) श्री अखिलेश मिश्र ने मंगलवार को बरमसिया ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। यह ओवरब्रिज धनबाद मंडल के अंतर्गत एक अत्यंत महत्वपूर्ण संरचना है, जो शहर के सुचारू आवागमन और यातायात व्यवस्था में अहम भूमिका निभाता है।

डीआरएम ने निरीक्षण के दौरान संरचनात्मक मजबूती, दीर्घकालिक सुरक्षा तथा स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्य की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कार्यस्थल पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से मरम्मत की तकनीकी गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा समयसीमा को लेकर विस्तृत चर्चा की।
श्री मिश्र ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और इसे निर्धारित अवधि में पूर्ण किया जाए।
इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।