छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी से टकराई पैसेंजर ट्रेन, 6 की मौत, दर्जनभर घायल

छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा: मालगाड़ी से टकराई पैसेंजर ट्रेन, 6 की मौत, दर्जनभर घायल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्टेशन के पास सोमवार शाम एक बड़ा रेल हादसा हो गया। शाम करीब 4 बजे एक पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पैसेंजर ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गए। ओवरहेड वायर और सिग्नल सिस्टम क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे इस रूट पर रेल यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।
रेलवे और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रारंभिक जांच में सिग्नल फेल्योर या मानवीय गलती की संभावना जताई जा रही है।
राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा और घायलों के इलाज की पूरी व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

About Author

error: Content is protected !!