मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय की माता के निधन पर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक, न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय की माता के निधन पर दी श्रद्धांजलि

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन मंगलवार को झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री रोंगोन मुखोपाध्याय के आवास पहुंचे। उन्होंने न्यायमूर्ति मुखोपाध्याय की माता श्रीमती रीना मुखर्जी जी के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य व शक्ति प्रदान करने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता-पिता का साया खोना जीवन की सबसे बड़ी क्षति होती है, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने न्यायमूर्ति रोंगोन मुखोपाध्याय और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। मुख्यमंत्री के साथ उनके कुछ वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

About Author

error: Content is protected !!