वासेपुर में पुलिस की तड़के सुबह से बड़ी कार्रवाई — गैंगस्टर प्रिंस खान पर शिकंजा कसने की तैयारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद:
वासेपुर में मंगलवार की तड़के से पुलिस की व्यापक छापेमारी जारी है। गैंगस्टर प्रिंस खान और उसके गिरोह के खिलाफ चल रहे इस ऑपरेशन ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी है।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4 बजे से पुलिस की कई टीमें वासेपुर, शमशेर नगर और आरा मोड़ क्षेत्रों में एक साथ दबिश दे रही हैं। इस संयुक्त अभियान में सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, डीएसपी CCR, विधि व्यवस्था अधिकारी समेत कई थानों की पुलिस शामिल है।

सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी लगातार पांच घंटे से अधिक समय से जारी है। पुलिस ने कई ठिकानों पर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू कर दी है।
हालांकि पुलिस की ओर से अभियान का आधिकारिक कारण अब तक स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि यह कार्रवाई वासेपुर क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गिरोहों पर शिकंजा कसने की दिशा में की जा रही है।
सुबह-सुबह अचानक इतनी बड़ी पुलिस कार्रवाई से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है। सायरनों की आवाज़ और बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती से लोग सकते में हैं।
फिलहाल, छापेमारी जारी है और पुलिस प्रशासन की ओर से किसी आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।