तूफान मोंथा का असर झारखंड में: राजधानी समेत 10 जिलों में मूसलाधार बारिश, अलर्ट जारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची: चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ ने झारखंड में दस्तक दे दी है। मंगलवार शाम से राजधानी रांची समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो चुकी है। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और रात तक बारिश जारी रही।
प्रभावित जिले:
रांची, हजारीबाग, रामगढ़, बोकारो, चतरा, गिरिडीह, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, साहिबगंज, गोड्डा और दुमका में अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग ने 30 अक्टूबर को 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
तापमान और बारिश का आंकड़ा:
रांची में मंगलवार शाम तक 12 मिमी बारिश
जमशेदपुर में 30 मिमी बारिश दर्ज
अधिकतम तापमान: 29°C, न्यूनतम: 20°C
चेतावनी:
अगले तीन दिनों तक 60–100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
निचले इलाकों में जलजमाव और पेड़ गिरने की संभावना जताई गई है।
किसानों के लिए प्रशासन की अपील:
फसलों की कटाई कुछ दिन टालें
कटी फसल को तिरपाल से ढककर सुरक्षित रखें
नुकसान की सूचना दें 📞 टोल फ्री नंबर 14447 या 9431427940 पर
बारिश से रांची की कई सड़कों पर जलजमाव और गड्ढे उभर आए। हालांकि छठ पूजा के बाद लोगों को ज्यादा दिक्कत नहीं हुई, पर यातायात प्रभावित रहा।
मौसम विभाग ने 31 अक्टूबर तक गरज, वज्रपात और तेज हवा की संभावना जताई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।