टुंडी में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई — सफेद पत्थर लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद जिले के टुंडी अंचल क्षेत्र के कर्माटांड़ गांव के जंगल में वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर टुंडी वन विभाग की टीम ने शुक्रवार रात एक ट्रैक्टर को पकड़ा, जिसमें सफेद पत्थर लदा हुआ था।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग को सूचना मिली थी कि कर्माटांड़ के जंगल में कुछ अवैध कारोबारी सफेद पत्थर का खनन कर रहे हैं। बताया जाता है कि सफेद पत्थर की कीमत अन्य पत्थरों की तुलना में चार गुना अधिक होती है।

सूचना मिलते ही टुंडी वन विभाग के वनरक्षी दल ने मनोज राय, पूर्णचंद्र महतो, प्रकाश टुडू, ओमप्रकाश आनंद और बलबीर दसौंधी की टीम बनाकर गश्ती अभियान चलाया।

टीम ने शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बरकार नदी किनारे जंगल के पास से सफेद पत्थर लदा ट्रैक्टर जब्त किया। मौके से चालक विकास मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया गया।

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चालक को जेल भेज दिया गया है। इस पूरे मामले की पुष्टि टुंडी वन विभाग के वनरक्षियों ने की है।

About Author

error: Content is protected !!