हीरापुर में कोर्ट आदेश पर दुकानों को सील करने पहुंची टीम, छठ पर्व को लेकर दुकानदारों ने मांगा 15 दिन का समय
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद: सदर थाना क्षेत्र के हीरापुर बाजार में बुधवार को कोर्ट के आदेश पर केस हार चुके दुकानदारों की दुकानें खाली कराने पहुंची कोर्ट की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। दुकान सील करने पहुंचे अधिकारियों को महिलाओं और दुकानदारों ने रोक दिया और छठ पर्व का हवाला देते हुए 15 दिन की मोहलत की मांग की

दुकानदार सोनिया झा ने कहा कि “दुर्गा पूजा, दीपावली और काली पूजा के बाद अब छठ पर्व आने वाला है। ऐसे में दुकान बंद होने से भारी नुकसान होगा। अगर 15 दिन का समय मिल जाए तो हम खुद ही दुकान खाली कर देंगे।”

दुकानदार सोनिया झा ने कहा कि “दुर्गा पूजा, दीपावली और काली पूजा के बाद अब छठ पर्व आने वाला है। ऐसे में दुकान बंद होने से भारी नुकसान होगा। अगर 15 दिन का समय मिल जाए तो हम खुद ही दुकान खाली कर देंगे।”
वहीं विनीता देवी ने कहा कि “हमारा परिवार इसी दुकान से चलता है। छठ पूजा के समय दुकान बंद होने से दिक्कत होगी, इसलिए हम 15 दिन की मोहलत मांग रहे हैं।”
उर्मिला देवी ने बताया कि परिवार में बीमारी और लगातार चल रहे त्योहारों के कारण दुकान खाली नहीं कर पाए हैं। “छठ के बाद खुद ही दुकान खाली कर देंगे,” उन्होंने कहा।
वहीं दूसरे पक्ष के भानु मिश्रा ने बताया कि “कोर्ट का आदेश 7 अक्टूबर को जारी हुआ था और 14 अक्टूबर तक दुकानों को खाली करने की समय सीमा थी। आज कोर्ट अधिकारियों के साथ उन्हीं दुकानों को खाली करवाने पहुंचे हैं, जिनका फैसला हमारे पक्ष में आया है।”