पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस संस्मरण दिवस, नम आंखों से शहीदों को श्रद्धांजलि

पुलिस लाइन में मनाया गया पुलिस संस्मरण दिवस, नम आंखों से शहीदों को श्रद्धांजलि

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद के पुलिस लाइन में मंगलवार को पुलिस संस्मरण दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश की सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई

कार्यक्रम की शुरुआत शोक परेड से हुई, जिसके बाद दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया गया। इसके पश्चात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावनाएँ व्यक्त कीं।

इस दौरान शहीद पुलिसकर्मियों की पत्नियों और परिजनों को सम्मान स्वरूप पुष्पगुच्छ और शॉल भेंट किए गए। हर साल 21 अक्तूबर को देशभर में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया जाता है, ताकि ड्यूटी के दौरान शहीद हुए जवानों के बलिदान को याद किया जा सके।

कार्यक्रम में धनबाद के सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी समेत जिले के सभी डीएसपी और पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

About Author

error: Content is protected !!