सबलपुर में मां काली पूजा के भव्य भोग भंडारा में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए उदय प्रताप सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: सबलपुर स्थित सेक्टर-3 में मंगलवार को मां काली पूजा के अवसर पर आयोजित भव्य भोग भंडारा कार्यक्रम में श्रीराम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह समाजसेवी उदय प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान पूजा समिति की ओर से उन्हें हर वर्ष काली पूजा में सहयोग के लिए अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर उदय प्रताप सिंह ने कहा कि “मां काली सभी पर अपनी कृपा बरसाएं। सभी श्रद्धालु परिवार समेत मां का प्रसाद ग्रहण करें। मां काली के भोग में अद्भुत दैविक शक्ति, स्वाद और औषधीय महत्व निहित होता है।”
उन्होंने आगे कहा कि “सनातन संस्कृति के प्रति युवाओं में बढ़ती रुचि शुभ संकेत है। हर हिंदू को अपने धर्म और परंपरा के प्रति जागरूक रहना चाहिए।”
कार्यक्रम के दौरान श्री सिंह ने सबलपुर सेक्टर-3 में निर्माणाधीन मंदिर के लिए सहयोग राशि की घोषणा की तथा श्रद्धालुओं से मंदिर निर्माण में सहयोग की अपील की, ताकि जल्द ही नित्य पूजा-पाठ आरंभ हो सके।
इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को उपहार भी प्रदान किए।
भोग भंडारा कार्यक्रम में राजू सिंह, हर्ष राज, अजीत सिंह, राजेश कुमार, पालजी, मोनू सरदार, निशांत श्रीवास्तव, श्वेताभ सिंह, मनजीत सरदार, मनीष सिंह, अनुभव पांडे, आलोक सिंह, प्रशांत गौरव, अजय पांडे, विनोद भाटिया समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।