ग्रामीणों की परेशानी पर अधिकारी मौन — मंझलीटांड़ मंडल टोला में नाली का पानी सड़क पर, बदबू और मच्छरों से बेहाल लोग”

धनबाद (दक्षिणी टुंडी):

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कटनियाँ पंचायत के मंझलीटांड़ मंडल टोला में नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोज़ाना नाली का पानी सड़क पर फैल जाने से मार्ग कीचड़युक्त हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहनों की आवाजाही कठिन हो गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है — वर्ष 2020 में भी इसी मुद्दे पर लोगों ने भारी आक्रोश व्यक्त किया था, लेकिन आज तक स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्गंध और मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र नाली की सफाई और पानी की निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को इस गंदगी और असुविधा से राहत मिल

सके।

About Author

error: Content is protected !!