तीलाटांड में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 800 लीटर स्प्रिट और 50 पेटी शराब जब्त

तीलाटांड में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 800 लीटर स्प्रिट और 50 पेटी शराब जब्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद। दीपावली से पहले धनबाद उत्पाद विभाग को एक बड़ी सफलता मिली है। विभाग की टीम ने तेतुलमारी थाना क्षेत्र के तीलाटांड में चल रही एक अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। वहीं सोनारडीह स्थित सुरज महतो के आवास से करीब 50 पेटी नकली शराब जब्त की गई है।

उत्पाद विभाग के अधिकारी अमित कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि तीलाटांड और सोनारडीह इलाके में बड़े पैमाने पर नकली शराब का निर्माण और बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर दोनों जगह छापेमारी अभियान चलाया गया।

छापेमारी के दौरान तीलाटांड स्थित दिनेश टुडू के घर पर संचालित मिनी फैक्ट्री से लगभग 800 लीटर कच्चा स्प्रिट, पंचिंग मशीन, नकली रैपर, खाली बोतलें, ढक्कन, टंकी सहित कई अन्य सामग्री जब्त की गई।

अवैध फैक्ट्री में रॉयल स्टैग, ब्लेंडर्स प्राइड, सिग्नेचर और मैकडॉनल्ड जैसे नामी ब्रांड की नकली शराब तैयार की जा रही थी। अधिकारियों के अनुसार, यह शराब धनबाद के विभिन्न इलाकों में खपाने की योजना थी। जब्त की गई नकली शराब और कच्चे माल का बाज़ार मूल्य लगभग 25 लाख रुपये आंका गया है।

उत्पाद विभाग ने बताया कि दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए शराब माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्रवाई से विभाग को बड़ी सफलता मिली है और नकली शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

About Author

error: Content is protected !!