दिवाली पर धनबाद में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

दिवाली पर धनबाद में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

त्योहारों के दौरान अपराधियों पर नकेल कसने के लिए धनबाद पुलिस ने कमर कस ली है

धनबाद : दिवाली के मद्देनज़र धनबाद के बाजारों, शॉपिंग मॉल और प्रमुख वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में लोगों की भीड़ तेजी से बढ़ रही है। इसी को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) श्री प्रभात कुमार ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश जारी किए हैं।

एसएसपी के निर्देशानुसार बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, प्रमुख बाजारों, ज्वेलरी शॉप, बैंक, इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम और बड़े मॉल के आसपास पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने इन सभी संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया और वहां लगे CCTV कैमरों की कार्यशीलता की जांच की।

एसएसपी श्री प्रभात कुमार ने बताया कि त्योहारों के दौरान अपराधियों की गतिविधियाँ बढ़ने की संभावना रहती है, इसलिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि वे बड़ी रकम ले जाते समय सावधानी बरतें और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस सुरक्षा लें।

साथ ही, उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही लगाएं, सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न न करें और पटाखों के प्रयोग में सुरक्षा नियमों का पालन करें।

महोदय ने यह भी कहा कि जो लोग त्योहार के दौरान धनबाद से बाहर जा रहे हैं, वे अपने स्थानीय थाना को इसकी सूचना दें ताकि उनके घर की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस संभाल सके।

एसएसपी ने जनता को भरोसा दिलाया कि पुलिस हर स्तर पर चौकसी बरत रही है ताकि लोग निश्चिंत होकर दिवाली और छठ पर्व का आनंद उठा सकें।

About Author

error: Content is protected !!