छठ पूजा से पहले मनईटांड़ तालाब की सफाई जरूरी: समाजसेवी कुंभनाथ सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद। छठ पूजा नजदीक आने के साथ ही शहर के विभिन्न तालाबों की सफाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। नवरात्र समाप्त होने के बाद मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन से कई तालाबों की स्थिति खराब हो गई है। ऐसे में सोमवार को समाजसेवी कुंभनाथ सिंह ने मनईटांड़ छठ तालाब का निरीक्षण किया। तालाब की दुर्दशा देखकर उन्होंने चिंता जताई और तत्परता दिखाते हुए सफाई अभियान की शुरुआत की।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय युवा नेता विवेक गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे। कुंभनाथ सिंह ने कहा कि “छठ महापर्व आस्था और स्वच्छता का प्रतीक है, इसलिए नगर निगम को समय रहते सभी तालाबों की पूरी तरह सफाई करानी चाहिए। छठ व्रतियों को भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए स्वच्छ और सुरक्षित जल की आवश्यकता होती है।”
उन्होंने आगे कहा कि नगर निगम के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी सफाई अभियान में भाग लेना चाहिए ताकि श्रद्धालु स्वच्छ वातावरण में छठ पूजा कर सकें।
इस अवसर पर शशि प्रकाश, कुणाल, अनुज शर्मा, सन्नी, संजय, विकास, सुमित सिंह, बारीक, रोनी, राहुल, बिल्लू सरदार, उज्जल चटर्जी, दिलीप ठाकुर और प्रदीप कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।