गोविंदपुर में बड़ी वारदात : दो पिकअप वैन पर लदा मछली का जीरा नष्ट, बाइक सवारों ने छिड़का ब्लीचिंग पाउडर, ₹2 लाख का नुकसान

गोविंदपुर में बड़ी वारदात : दो पिकअप वैन पर लदा मछली का जीरा नष्ट, बाइक सवारों ने छिड़का ब्लीचिंग पाउडर, ₹2 लाख का नुकसान

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: गोविंदपुर थाना क्षेत्र के रतनपुर के पास शुक्रवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मछली का जीरा लदे दो पिकअप वैन पर बाइक सवार युवकों ने ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर दिया। इसके बाद दोनों वाहनों में लदा सारा मछली का जीरा मर गया। घटना में लगभग दो लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है।

मछली जीरा लादने वाले कर्मचारियों ने बताया कि वाहन बंगाल से आजमगढ़ की ओर जा रहे थे। रास्ते में रतनपुर के पास पानी बदलने के दौरान तीन बाइक सवार युवक आए और ब्लीचिंग पाउडर फेंक कर फरार हो गए।

पीड़ितों ने आरोप लगाया है कि मैथन निवासी सागर यादव इस तरह की हरकत पहले भी कर चुका है। उनका कहना है कि वह आए दिन गाड़ियों से रंगदारी की मांग करता है और नहीं देने पर नुकसान पहुंचाने की धमकी देता है।

घटना की जानकारी गोविंदपुर थाना पुलिस को दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

About Author

error: Content is protected !!