श्री ओम ज्वेलर्स का दूसरा ब्रांच हीरापुर हाटिया में हुआ उद्घाटन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: हीरापुर हटिया स्थित श्री ओम ज्वेलर्स ने अपने दूसरे ब्रांच का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी लाल बाबू सिंह और उनके भाई कुंभनाथ सिंह मौजूद रहे।

ज्वेलर्स के मालिक कुणाल कश्यप ने बताया कि झरना पड़ा मोड़ के बाद अब हीरापुर में दूसरा ब्रांच शुरू किया गया है। धनतेरस और दीपावली को देखते हुए ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर रखा गया है।
उन्होंने बताया कि अभी से लेकर धनतेरस तक सोने पर ₹4500 तक की छूट दी जा रही है। वहीं चांदी और डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 50% तक की छूट का लाभ ग्राहक उठा सकते हैं।
कुणाल कश्यप ने कहा कि त्योहारी सीजन में ग्राहकों को बेहतरीन डिज़ाइन और कम दाम में सोना-चांदी खरीदने का अवसर मिलेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे दुकान पर आएं और विशेष छूट का लाभ उठाएं।