तेतुलमारी में गैस सिलेंडरों में भीषण विस्फोट, दो बाइक जलकर राख

तेतुलमारी में गैस सिलेंडरों में भीषण विस्फोट, दो बाइक जलकर राख

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: तेतुलमारी थाना क्षेत्र के पांडेयडीह बाजार में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। खेदन सोनार की जनता साइकिल दुकान में रखे गैस सिलेंडरों में एक के बाद एक भीषण विस्फोट हो गया। धमाकों की तेज आवाज से पूरा इलाका दहशत में आ गया।

हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन दुकान में रखे सभी सामान जलकर राख हो गए।
दुकान के बाहर खड़ी एक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई, जबकि दूसरी बाइक को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

सूचना मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक दुकान और आसपास का सामान जलकर नष्ट हो चुका था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकान में साइकिल और मोटरसाइकिल के स्पेयर पार्ट्स बेचने के साथ-साथ अवैध रूप से गैस रिफिलिंग का कारोबार भी किया जाता था। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद पूरे पांडेयडीह बाजार में दहशत का माहौल है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार में चल रहे अवैध गैस रिफिलिंग धंधों पर तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर जांच में जुटी हुई है।

About Author

error: Content is protected !!