भारी बारिश के कारण मैथन एवं पंचेत डैम से 137313 एकड़ फीट पानी छोड़ा गया
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद
हथिया नक्षत्र में पिछले पांच दिनों से हो रही लगातार मूसलाधार बारिश के कारण मैथन एवं पंचेत डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। ऊपर से तेनुघाट डैम से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद दोनों डैम में जलस्तर ने खतरनाक स्तर को छू लिया है।
केंद्रीय जल आयोग के निर्देश पर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मैथन एवं पंचेत डैम से कुल 137313 एकड़ फीट पानी पश्चिम बंगाल की ओर छोड़ा गया है। वहीं, दोनों डैम में अभी तक लगभग दो लाख 3058 एकड़ फीट जल संग्रहित है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दामोदर वैली रिजर्वायर रेगुलेटरी कमिटी (DVRRC) के सदस्य सचिव ने डीवीसी, पश्चिम बंगाल सरकार और झारखंड सरकार को बाढ़ की संभावित स्थिति को लेकर अलर्ट संदेश भेज दिया है।
स्थानीय प्रशासन को निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और नदी किनारे जाने से बचने की सलाह दी गई है।
मैथन और पंचेत डैम से छोड़ा गया 137313 एकड़ फीट पानी
डैम में जमा पानी: 2 लाख 3058 एकड़ फीट
DVRRC ने पश्चिम बंगाल और झारखंड सरकार को बाढ़ अलर्ट भेजा
लगातार बारिश बनी चिंता का कारण