धनबाद में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, उपायुक्त ने किया माल्यार्पण

धनबाद में गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धांजलि, उपायुक्त ने किया माल्यार्पण

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद :
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती के अवसर पर सोमवार को धनबाद में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सिटी सेंटर स्थित गांधी जी और शास्त्री जी की आदमकद प्रतिमा पर उपायुक्त आदित्य रंजन, नगर आयुक्त, एसडीएम, सहायक नगर आयुक्त समेत अन्य वरीय अधिकारियों ने माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।

इसके बाद सभी पदाधिकारी गांधी सेवा सदन पहुँचे और वहां दोनों महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम के क्रम में खादी ग्रामोद्योग संघ में भी गांधी जी और शास्त्री जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन ने कहा कि –
“2 अक्टूबर को हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को स्मरण करते हैं। इन दोनों महापुरुषों का स्वतंत्रता संग्राम में अभूतपूर्व योगदान रहा है। सत्य और अहिंसा का जो संदेश उन्होंने दिया, उस पर अमल कर हमें समाज को विकास के पथ पर ले जाना चाहिए।”

धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने भी दोनों महान नेताओं को नमन करते हुए उनके आदर्शों को समाज में अपनाने का आह्वान किया।

About Author

error: Content is protected !!