टुण्डी: गादी टुंडी के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या?
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के गादी टुंडी जंगल में शुक्रवार (05 सितम्बर 2025) शाम को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला।
सूत्रों के अनुसार, रतनपुर पंचायत की कुछ महिलाएँ लकड़ी चुनने जंगल गई थीं। इसी दौरान शाम करीब 6 बजे उन्होंने पेड़ से लटका हुआ शव देखा। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। टुंडी थाना प्रभारी सह निरीक्षक उमा शंकर दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
👉 मामला हत्या है या आत्महत्या, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
#टुण्डी #DhanbadPolice #Jharkhand