राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बड़ा हादसा: 25 फीट गहरा गड्ढा, यातायात ठप
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!स्थान: रघुनाथ बाटी, आसनसोल
समय: रविवार सुबह करीब 5 बजे
कोलकाता और दिल्ली को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। रघुनाथ बाटी इलाके में अचानक भूमि धंसने से सड़क के बीचों-बीच लगभग 25 फीट गहरा और 6 से 8 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। तेज धमाके के साथ हुई इस घटना ने यातायात को पूरी तरह ठप कर दिया है।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रास्ते को बंद कर दिया है। मौके पर आसनसोल नॉर्थ ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है। इस भू-धंसान के कारण हजारों वाहन, खासकर मालवाहक ट्रक, हाईवे पर फंसे हुए हैं।
बारिश और खदानें बन रहीं खतरा
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यह हादसा ईसीएल (ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) द्वारा संचालित कोयला खदानों की लापरवाही का नतीजा है। उनका कहना है कि बारिश के मौसम में सही भराई न होने के कारण यह क्षेत्र लगातार भू-धंसान की चपेट में आता है।
स्थानीय लोगों ने कहा:
“यह कोई पहली घटना नहीं है। कुछ साल पहले भी एक क्लब इसी वजह से ध्वस्त हो गया था। हम हर साल मानसून में जान हथेली पर रखकर जीते हैं।”
प्रशासन की तैयारी?
आसनसोल ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि संबंधित विभागों को सूचित कर दिया गया है और जल्द ही गड्ढे की मरम्मत का कार्य शुरू होगा। हालांकि, अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में भारी नाराजगी है।