समस्तीपुर महिला थाना की थानाध्यक्ष घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, निगरानी टीम की बड़ी कार्रवाई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!समस्तीपुर, बिहार — बिहार के समस्तीपुर जिले से पुलिस विभाग की छवि को धक्का पहुंचाने वाली बड़ी खबर सामने आई है। महिला थाना की थानाध्यक्ष को निगरानी विभाग की टीम ने ₹20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष एक केस में समझौता कराने के बदले रिश्वत की मांग कर रही थीं। यह रकम उनके सरकारी ड्राइवर के माध्यम से ली जा रही थी। जैसे ही ड्राइवर ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, वहां पहले से तैनात निगरानी विभाग की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे धर-दबोचा। इसके बाद थानाध्यक्ष को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
इस पूरे घटनाक्रम से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। समस्तीपुर महिला थाना की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अब निगरानी विभाग की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।
राज्य भर में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निगरानी विभाग लगातार सतर्क है। इसी क्रम में यह बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश देती है।