बरवाअड्डा थाना की बड़ी कार्रवाई, चोरी की योजना बना रहे दो अपराधी गिरफ्तार
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बरवाअड्डा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जो चोरी की योजना बनाकर निकले थे। गुप्त सूचना के आधार पर 20 जुलाई की रात एक विशेष छापामारी दल गठित किया गया और संभारी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग लगाकर दो संदिग्ध व्यक्तियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
पकड़े गए अपराधियों के पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, बैट्री, LED टीवी और आभूषण बरामद किए गए हैं। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि वे एक गिरोह बनाकर बंद घरों व दुकानों की रेकी कर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
गिरफ्तार आरोपी:
1. मुमताज अंसारी (उम्र- 19 वर्ष)
2. मुस्ताक अंसारी (उम्र- 19 वर्ष)
पिता का नाम: मकबूल अंसारी
निवासी: मनकडीहा, थाना अहिल्यापुर, जिला गिरिडीह
बरामद सामग्री:
एक लाल रंग की होंडा SP 125 मोटरसाइकिल (नं.- JH10CE 7047)
दो मोबाइल फोन
एक इलेक्ट्रोनोड कंपनी का बैट्रा
एक काला बैग जिसमें – दो पलाश, एक सलाई रेंच, एक संड़सी, एक कांटी उखाड़ने वाला औजार और एक पेचकश
एक सैमसंग कंपनी का LED टीवी
एक तोसिबा कंपनी का LED टीवी
सोने एवं चांदी जैसे आभूषण
छापामारी टीम में शामिल पुलिस अधिकारी:
रजनी कान्त (थाना प्रभारी, बरवाअड्डा)
अभिनव कुमार (प्रभारी, भूली ओपी)
रॉबिन्सन मुंडरी (अनुसंधानकर्ता, बरवाअड्डा थाना)
अजय महतो, विजय कुजुर (बरवाअड्डा थाना)
बरवाअड्डा थाना रिज़र्व गार्ड सशस्त्र बल
बरामद सामानों को ज़ब्त कर आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पूछताछ के दौरान इन अपराधियों ने अन्य चोरियों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, जिसकी जांच जारी है।