बोकारो में नक्सलियों से मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली मारा गया, कोबरा जवान शहीद

बोकारो में नक्सलियों से मुठभेड़, 5 लाख का इनामी नक्सली मारा गया, कोबरा जवान शहीद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बोकारो | नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलाए जा रहे अभियान के तहत सुरक्षा बलों को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बोकारो पुलिस और कोबरा 209 बटालियन ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 5 लाख के इनामी नक्सली कुंवर उर्फ सहदेव मांझी को मार गिराया।
इस मुठभेड़ में नक्सली परवेश उर्फ सहदेव सोरेन और बिरसेन उर्फ चंचल के दस्ते के साथ झड़प हुई थी।
मौके से एक AK-47 और मैगजीन भी जब्त किया गया है।

हालांकि, इस कार्रवाई में एक दुःखद क्षति भी हुई — कोबरा बटालियन के जवान प्राणेश्वर कोच शहीद हो गए।
बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि अभियान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसे ऑपरेशनों को और तेज किया जाएगा।

 

About Author

error: Content is protected !!