हजारीबाग: 4000 रुपये घूस लेते चौपारण अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सतीश को ACB ने रंगे हाथों दबोचा

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

हजारीबाग, झारखंड – भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. सतीश कुमार को 4000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

 

सूत्रों के मुताबिक, डॉ. सतीश ने एक मेडिकल प्रमाण पत्र निर्गत करने के एवज में आवेदक से 4000 रुपये की मांग की थी। परेशान होकर पीड़ित ने इसकी शिकायत ACB से की, जिसके बाद टीम ने पहले से ही जाल बिछाकर मंगलवार को उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया।

 

गिरफ्तारी के बाद डॉ. सतीश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच ACB द्वारा की जा रही है। इस कार्रवाई से चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया है और आम लोगों ने ACB की इस तत्परता की सराहना की है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से अस्पताल में भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन पहली बार इतनी सख्त कार्रवाई हुई है। अब जनता को उम्मीद है कि अन्य दोषियों पर भी जल्द कार्रवाई होगी

 

About Author

error: Content is protected !!