धनबाद में चला एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, काले शीशे हटाए गए, शराब पीकर वाहन चलाने वालों की हुई जांच
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद: वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार आज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व ग्रामीण एसपी श्री कपिल चौधरी और सिटी एसपी श्री रित्विक श्रीवास्तव ने किया।
अभियान के तहत जगह-जगह चेकिंग प्वाइंट बनाकर वाहनों की सघन जांच की गई। इस दौरान कई चार पहिया वाहनों से काले शीशे (ब्लैक फिल्म) को हटाया गया। पुलिस ने साफ कर दिया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही ड्रंक एंड ड्राइव को रोकने के लिए भी विशेष जांच अभियान चलाया गया। कई वाहन चालकों की ब्रेथ एनालाइज़र से जांच की गई और नियम तोड़ने वालों को चेतावनी भी दी गई।
धनबाद पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।