भाभी जी’ का खुलासा – ब्राउन शुगर की रांची में थी फैक्ट्री
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पूरे परिवार संग करती थी तस्करी, घर पर बनता था नशा
📍 रांची:
राजधानी के युवाओं की नसों में नशा घोलने वाली कुख्यात ड्रग्स तस्कर रूबी देवी उर्फ भाभी जी आखिरकार पुलिस के शिकंजे में है। रांची कोर्ट में सरेंडर करने के बाद तीन दिन की रिमांड पर रही भाभी जी ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
➡️ घर में ही बनाती थी ब्राउन शुगर
भाभी जी ने माना कि वह अपने घर में ही ब्राउन शुगर तैयार करती थी और फिर शहर के अलग-अलग इलाकों में इसे सप्लाई करवाती थी। इसके लिए उसने एक सुनियोजित नेटवर्क खड़ा कर रखा था।
➡️ परिवार भी शामिल
पुलिस के मुताबिक रूबी देवी के इस धंधे में उसका पति, देवर और अन्य परिवारजन भी शामिल हैं। सभी मिलकर इस कारोबार को अंजाम दे रहे थे।
➡️ छह केस, फिर भी जारी थी तस्करी
रांची के सुखदेवनगर थाना में रूबी देवी के खिलाफ ब्राउन शुगर तस्करी के छह मामले दर्ज हैं, फिर भी वह खुलेआम इस गंदे धंधे को चला रही थी।
➡️ कोर्ट से खारिज हुई जमानत, फिर किया सरेंडर
लगातार हो रही पुलिस की छापेमारी और दोनों अदालतों से जमानत खारिज होने के बाद उसने खुद कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
👮♂️ DSP प्रकाश सोय का बड़ा बयान
कोतवाली DSP प्रकाश सोय के अनुसार, “यह संगठित गिरोह वर्षों से रांची में सक्रिय था। अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की तैयारी में है।”
—
🚨 Prime News 24 की विशेष रिपोर्ट:
इस घटना से एक बार फिर साफ हो गया है कि नशे का नेटवर्क हमारे घरों तक पहुंच चुका है। अब वक्त है, जब समाज और प्रशासन दोनों को मिलकर ऐसे तत्वों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़नी होगी।
> ❗ अगर आपके आसपास भी इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं, तो तत्काल पुलिस या Prime News 24 को सूचित करें।