कोयलांचल मेरी कर्मभूमि है – रणविजय सिंह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!🟡 “क्षेत्र मायने नहीं रखता, व्यक्तित्व सर्वोपरि होता है” – BJKMS महामंत्री सह कांग्रेस नेता रणविजय सिंह
📍 धनबाद / झारखंड
“शिक्षा, सुधार और समग्र विकास हमेशा मेरे एजेंडे में रहा है। कोयलांचल मेरी कर्मभूमि है और इसके उत्थान के लिए मैं लगातार संघर्ष करता रहूंगा।”
यह कहना है BJKMS के महामंत्री एवं कांग्रेस नेता रणविजय सिंह का, जो Prime News 24 को दिए एक विशेष साक्षात्कार में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि वे वर्षों से दूसरों को चुनाव जितवाते आए हैं। लेकिन जब समय आएगा और पार्टी नेतृत्व की ओर से आदेश मिलेगा, तो उनके समर्थक झारखंड और बिहार को एक कर देने का माद्दा रखते हैं।
🔹 “मेरे लिए राजनीति केवल पद या चुनाव नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और विकास का माध्यम है।”
रणविजय सिंह ने कोयलांचल की समस्याओं पर खुलकर चर्चा की और बताया कि कैसे शिक्षा, बेरोज़गारी, स्वास्थ्य और उद्योग जैसे मुद्दों पर वे निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
#Ranvijaysingh