गिरिडीह में जिस्मफरोशी का अड्डा उजागर, धनबाद की नाबालिग समेत दो युवतियां बरामद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिरिडीह: मुफस्सिल थाना पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए भंडारीडीह के 28 नंबर मोहल्ले में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक महिला और ऑटो चालक इरफान अंसारी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को यह जानकारी एक लापता नाबालिग लड़की की तलाश के दौरान मिली थी। जब ऑटो चालक इरफान से पूछताछ की गई, तो उसने पूरे रैकेट का खुलासा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने किराए के कमरे में छापेमारी कर धनबाद की एक नाबालिग लड़की और एक 19 वर्षीय युवती को छुड़ाया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह अवैध धंधा लंबे समय से गुपचुप तरीके से चल रहा था। फिलहाल पुलिस इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है और पूरे नेटवर्क को बेनकाब करने की कोशिश में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
#Giridih #CrimeNews #Jharkhand #SexRacket #MinorRescued #PrimeNews24