धनबाद में बढ़ रहे चिकन पॉक्स के मामले, 200 से ज्यादा संक्रमित

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ्य विभाग और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दिया निर्देश, संपर्क में आने से बचें, विभिन्न जगहों पर लिए जा रहे हैं सैंपल

धनबाद : झारखंड की कोयला नगरी धनबाद में चिकन पॉक्स के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं। इस वजह से पूरे शरीर पर दानेदार फोफले हो जा रहे हैं। सिर से लेकर पैर तक फोफले उभर रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी छोटे बच्चों को हो रही है। एक से लेकर 8 दिनों तक लगातार चिकन पॉक्स से लोग परेशान हो रहे हैं। बुखार के साथ बदन दर्द हो रहा है। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और सदर अस्पताल में काफी संख्या में हर दिन मरीज पहुंच रहे हैं। मेडिसिन विभाग, शिशु रोग विभाग और चर्म रोग विभाग में हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। दूसरी और स्वास्थ्य महकमा के जिला महामारी रोग नियंत्रण विभाग की ओर से अब तक 50 मरीजों को चिह्नित किया गया है। विभागीय आंकड़ों की मानें तो यह संख्या 200 के ऊपर हो गई है। इस मामले पर विश्व स्वास्थ्य संगठन भी निगरानी रख रहा है।

 

हर प्रखंड में मिल रहे हैं चिकन पॉक्स के मरीज

जिले के हर प्रखंड में इन दोनों चिकन पॉक्स के मरीज मिल रहे हैं। पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग की टीम ने झरिया, टुंडी प्रखंड, बलियापुर प्रखंड, शहर के हीरापुर, धनसार, पुराना बाजार, मटकुरिया, भूली आदि इलाकों का दौरा किया, जहां तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। लगभग 20 से ज्यादा सैंपलिंग करके स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच के लिए इसे रिम्स रांची भेजा है।

About Author

error: Content is protected !!