रविवार को खुलेगी बैंकमोड की दुकानें

आज बैंक मोड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स की वार्षिक आमसभा चैम्बर अध्यक्ष प्रमोद गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। संचालन सचिव लोकेश अग्रवाल ने किया।सर्वप्रथम अध्यक्षीय भाषण दिया गया फिर सचिव प्रतिवेदन दिया गया। आय व्यय कोषाध्यक्ष संदीप मुखर्जी ने प्रस्तुत किए जिसे ध्वनिमत से पारित किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आमसभा में जिलाध्यक्ष चेतन गोयनका महासचिव अजय लाल संरक्षक सर्वश्री मुरारीलाल अग्रवाल सुरेन्द्र अरोड़ा प्रभात सरोलिया कृष्णा खेतान विकाश पटवारी सहित कई सदस्यों ने अपने उद्गार सुझाव व्यक्त किए।

आमसभा में निम्न बिंदुओं पर निर्णय लिए गए।

1 बढ़ती प्रतिस्पर्धा एवं ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे बैंक मोड़ क्षेत्र की सभी रिटेल दुकानों को रविवार को खोलने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

2 चैम्बर के सभी सदस्यों को प्रिविलेज कार्ड इश्यू किया जाएगा जिससे कई दुकानों रेस्तरां जांचघर होटल बड़े रिटेल सेक्टर में छूट प्राप्त की जा सकती है। इस प्रिविलेज कार्ड को जल्द ही हमारे ग्राहकों के लिए भी निर्गत किया जाएगा।

3 मल्टी स्टोरेज पार्किंग के लिए नगर आयुक्त से मिलकर इसे जल्द शुरू करवाया जाएगा

4 साइबर क्राइम को लेकर गहन चिन्ता व्यक्त की गई एवं बैंक खातों को फ्रिज करने का जोरदार विरोध किया गया एवं इसके लिए अगर समाधान नहीं हुआ तो चैम्बर चरणबद्ध आंदोलन करेगा और ऐसी रोज रोज की असहनीय हालात होने पर व्यापार बंद करके चाभी सौंप दी जायेगी। एक साधारण व्यापारी के लिए बिना गलती के साइबर फ्रॉड समाधान के लिए गुजरात हरियाणा केरल जाना संभव नहीं है।

5 ये भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक मार्केट परिसर के बाहर और अंदर चैम्बर सदस्यों की लिस्ट लगाई जाएगी ताकि हमारे सदस्यों को किसी भी चंदे रंगदारी एवं पार्किंग से दिक्कत न हो।

6 बैंक मोड़ चैम्बर क्षेत्र को प्रशासन और निगम के सहयोग से ग्रीन जोन बनाने का प्रयास किया जाएगा।

सभा को सफल बनाने में सर्वश्री सुदर्शन जोशी,विकाश पटवारी,सुशील सांवरिया,सुशील नारनौली,नितिन पटेल,सीए अनंत भारतीया,विकी कथूरिया,बलबीर सिंह राजपाल,बंटी चक्रवर्ती,SD शर्मा,संजय सरावगी,अमित जैन,रोहित लिकमनीया,निर्मल पोद्दार,नारायण मोदी,सुनील गोयल,नीलेश गुप्ता का योगदान रहा.

About Author

error: Content is protected !!