आखिर कब आएंगे मेरे भी खाते में रुपए,बार बार महिलाएं कर रही मोबाईल में मैसेज चेक
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के विभिन्न योजनाओं के बीच बहुचर्चित मईयां सम्मान योजना की शुरुआत की थी.
जहां अंतराष्ट्रीय महिला दिवस से ही तीन माह की राशि 75 सौ रूपये महिलाओं की खाते में आने लगी है,जिससे महिलाएं काफी खुश है.
वहीं कई महिलाएं अब अपने खाते में इस योजना की राशि आने का इंतजार कर रही है, हालात यह है कि महिलाएं और युवतियां अपने घरेलू कार्यों को छोड़ बीच बीच में मोबाइल में आने वाले मैसेज को चेक कर रही है,कहीं मेरा पैसा तो नहीं आ गया है.
वहीं एक बार तीन माह की राशि 75 सौ रूपये आने पर महिलाएं फूली नहीं समा रही है तथा मुख्यमंत्री को बारम्बार धन्यवाद करते हुए कह रही है कि अब होली के इस पर्व को और भी उत्साह के साथ मनाएगी.
हालांकि उन महिलाओं को भी इस योजना के राशि का बेसब्री से इंतजार है जिन्हें इस योजना की एक किस्त भी उनके खाते में नहीं पहुंची है तथा वह बार बार प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही है.