कतरास थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 60 वर्षीय नरेश सिंह की मौत।

कतरास थाना क्षेत्र के भटमुड़ना स्थित NH 32 पर एक सड़क हादसे में 60 वर्षीय नरेश सिंह की मौत हो गई। मृतक टुडू चिटाही निवासी थे और धनबाद ऑफिस जाने के दौरान यह दुर्घटना हुई। सूत्रों के अनुसार, टेलर गाड़ी संख्या JH02 BQ 5076 बोकारो से आ रही थी, और हादसा इसी गाड़ी से हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्वर्गीय सिंह बीसीसीएल में यूनियन प्रतिनिधि के रूप में मजदूरों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाते थे। वे बीसीसीएल से संबंधित मामलों में मृदु भाषी तरीके से उत्तर देने के लिए प्रसिद्ध थे।

वे सांसद धनबाद और बाघमारा विधायक के करीबी माने जाते थे। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

About Author

error: Content is protected !!