टुंडी बरवाअड्डा मैन रोड में भारत पेट्रोलियम पम्प का हुआ उद्घाटन
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
टुंडी – बरवाअड्डा मैन रोड के जयनगर में भारत पेट्रोलियम पम्प की और माँ लिलोरि फ़्यूल पार्क का उद्घाटन हुआ है, जो इस क्षेत्र का पहला पेट्रोल पंप है। इससे स्थानीय लोगों को बहुत राहत मिलेगी, क्योंकि पहले उन्हें दस किलोमीटर दूर जाना पड़ता था इस अवसर पर लालमनी विर्धा आश्रम के बुजुर्ग लोगों को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। पेट्रोल पंप के मालिक श्री बीरेंद्र चौहान उर्फ सिकंदर चौहान और उनके परिवार ने बुजुर्गों को कपड़े दान देकर सम्मानित किया और लोगों से अपने माता-पिता का ख्याल रखने का आग्रह किया इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में उपस्थिति देखी गई और पंप चालू होते ही ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी।