नियामतपुर जीटी रोड किनारे दिनदहाड़े चावल दुकान लूटने का आरोप

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आसनसोल : दुकान कर्मी से मारपीट कर 50 हजार रुपये लूट लिये.
घटना आसनसोल के कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर की है. स्थानीय व्यवसायियों ने बताया कि आज शाम करीब 4 बजे तीन बदमाश चावल दुकान में घुस गये और कर्मचारियों से मारपीट कर करीब 50 हजार रुपये लूट लिये. डकैती से पहले तीनों बदमाश दोपहर करीब 12 बजे चावल दुकान में आये. लूट की सूचना पाकर मौके पर पहुंची नियामतपुर चौकी की पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, दिनदहाड़े व्यस्ततम जीटी रोड पर इस तरह की लूट से व्यापारी भयभीत हैं.

About Author

error: Content is protected !!