महिला मरीज की हुई मौत,परिजन निजी लक्ष्मी नर्सिंग होम में कर रहे हंगामा,गोविंदपुर धनबाद मुख्य सड़क किया जाम

महिला मरीज की हुई मौत,परिजन निजी लक्ष्मी नर्सिंग होम में कर रहे हंगामा,गोविंदपुर धनबाद मुख्य सड़क किया जाम

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र स्थित निजी नर्सिंग होम में महिला मरीज की मौत के बाद परिजन हंगामा कर रहे है।गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पर कार्रवाई की मांग को लेकर धनबाद गोविंदपुर मुख्य सड़क को जाम कर दिया है।

मुर्गाबानी के रहने वाले मजीद अंसारी की पत्नी नसीमा खातून की मौत रांची रिम्स में हो गया।दरहसल दो जनवरी को गर्भवती नसीमा खातून को लक्ष्मी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन से महीला ने दो जुड़वां बच्चे को जन्म दिया था। आपरेशन के बाद नसीमा का स्थिति बिगड़ जाने पर रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था।जहाँ इलाज के दौरान मौत हो गई।शव को लेकर परिजन लक्ष्मी नर्सिंग होम पहुँच गए। परिवार वालों और ग्रामिणो का ग़ुस्सा फुटा।अस्पताल प्रबंधन गलत ऑपरेशन के आरोप लगा जमकर हंगामा कर रहे। कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।
जानकारी पाकर मौके पर गोविन्दपुर थाना प्रभारी MD रुस्तम दलबल के साथ पहुंचे।लोगों को समझाने बुझाने में जुटे है।

 

About Author

error: Content is protected !!