गजब का बोल गये DGP, खूब बजी तालियां

रांची: झारखंड पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय कार्यालय पहुंचे DGP अनुराग गुप्ता ने अपने संबोधन में सभी पुलिस पदाधिकारियों को कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्षता और जनसेवा के महत्व पर जोर दिया। DGP अनुराग गुप्ता ने कहा कि पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता की सेवा करना है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया कि वे अपने कार्यस्थल पर आमजन को न्याय दिलाने में एक्टिव रहें, महिलाओं का सम्मान करें, उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुनें, और किसी भी कांड की जांच में निष्पक्षता बनाए रखें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रांसफर-पोस्टिंग की प्रक्रिया में पारदर्शिता रखी जायेगी। विशेष रूप से उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत पुलिसकर्मियों को उनकी इच्छा अनुसार पदस्थापन (पोस्टिंग) देने की बात कही गई। DGP ने कहा कि प्रमोशन प्रक्रिया में कोई देरी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जैसे हम खुद अपने प्रमोशन के लिये एक दिन की भी देरी स्वीकार नहीं करते, वैसे ही पुलिस बल के हरेक सदस्य को समय पर पदोन्नति मिलेगी। DGP के अभिभाषण के दौरान सभागार बार-बार “बड़ा साहब जिंदाबाद”, “डीजीपी महोदय जिंदाबाद”, और “पुलिस एसोसिएशन जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा। सुनें क्या बोले DGP अनुराग गुप्ता…

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!