महाकुंभ स्नान जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में हुई महिला की मौत

धनबाद : मधुबन थाना क्षेत्र के महेशपुर टू पंचायत के पंचायत समिति सदस्य टिंकू प्रसाद की भाभी व संवेदक मुन्ना प्रसाद की 40 वार्षिय पत्नी नीलम देवी की मौत कुम्भ स्नान जाने के दोरण सड़क दुर्घटना में हो गई। घटना के सम्बंध में बताया जा रहा है कि नीलम देवी शिव पार्वती नगर लाहबनी धैंया धनबाद से अपनी साथी के साथ चारपहिया वाहना से कुम्भ स्नान के लिए जा रहे थे।जो शनिवार की देर रात उत्तर प्रदेश के चंदौली में सड़क जाम से निकलने के बाद गाड़ी को रोक कर उतरने के दोरण पीछे से आ रही तेज गति अज्ञात वाहन ने नीलम देवी व उनके गाड़ी को टक्कर मारते हुए निकल गई। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी में नीलम देवी सहित राजेश सिंह,मुकेश सिंह,मनीष कुमार अपनी पत्नी के साथ थे।जिसमे एक छोटा बच्चा भी था। जिससे सभी को आंशिक रूप से चोट लगी है। घटना की सूचना पाकर धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने नीलम की परिवार मिलकर शॉक व्यक्त करते हुए चन्दौली में अपने स्तर से संपर्क कर शव को सही सलामत पोस्टमार्टम करवा कर घर लाने की प्रक्रिया एवं अन्य लोगो को ठीक से इलाज करवाने की प्रक्रिया शुरू की गई। मृतिका अपने पिछे पति सहित दो पुत्र व एक पुत्री छोड़कर चली गई। इधर घटना के बाद पुरा महेशपुर में मातम छाया हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!