अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित कर देसी पिस्तौल बनाने वाले कांड का उद्भेदन करते हुए गिरिडीह पुलिस ने 6 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जमुआ के चपरयामो में अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित कर देसी पिस्तौल बनाने का उद्भेदन करते हुए गिरिडीह पुलिस ने 6 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। रविवार को 4 बजे पपरवाटांड स्थित कार्यालय से SP डॉ विमल कुमार ने पत्रकारों को इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपीयों में मोहम्मद दयमुद्विन मोहम्मद इमरान, मोहम्मद सोनू, मोहम्मद शकील, मोहम्मद अफरोज और रुपेश शर्मा शामिल है। गिरफ्तार आरोपीयों में कुछ आरोपी बिहार के मुंगेर जिला के भी निवासी हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने बताया कि शनिवार रात्रि में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि जमुआ थाना क्षेत्र के ग्राम चपरयामो में मोहम्मद दयमुद्विन के घर में अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालित कर देसी पिस्तौल बनाया जा रहा है। घटना के उद्भेदन को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खोरी महुआ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में ATS झारखंड और बंगाल एसटीएफ के पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य पुलिसकर्मियों की टीम तैयार की गई। छापेमारी टीम द्वारा मिली सूचना के आधार पर अर्धनिर्मित मकान में छापेमारी किया। 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही स्थल से पिस्तौल बनाने की विभिन्न सामग्री को बरामद किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!