रांची: 68वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्युटी मीट 2024-25 के झारखंड पुलिस के विजेताओं को आज DGP अनुराग गुप्ता ने सम्मानित किया। DGP ने अपने दफ्तर में सभी विजेताओं को मेडल पहनाकर नवाजा। मौके पर DGP अनुराग गुप्ता ने कहा कि मेडल हासिल कर पुलिस अधिकारियों ने झारखंड पुलिस को गौरवान्वित किया है। यहां याद दिला दें कि बीते 10 फरवरी से 15 फरवरी तक 68वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्युटी मीट का आयोजन रांची में किया गया था। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से कुल 18 राज्य के प्रतिभागी एवं केन्द्र शासित प्रदेश के 02 प्रतिभागी एवं देश के अर्द्ध सैनिक संगठन के कुल-08 टीमों ने भाग लिया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!ऑल इंडिया पुलिस डियुटी मीट में झारखंड पुलिस ने 01 गोल्ड एवं 04 सिल्वर सहित कुल-05 मेडल हासिल किया
सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार कालिन्दी को फिंगर प्रिंट में गोल्ड मेडल
सब इंस्पेक्टर रवि शंकर को फिंगर प्रिंट में सिल्वर मेडल
सब इंस्पेक्टर नविता कुमारी महतो को मेडिको लिगल में सिल्वर मेडल
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर बलेन्द्र कुमार को पुलिस पोट्रेट में सिल्वर मेड
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर महेन्द्र महतो को (डॉग-एरिक) ट्रैकर में सिल्वर मेडल
ये रहे मौजूद
मौके पर DGP अनुराग गुप्ता के अलावा CID के IG असीम विकांत मिंज और DIG संध्या रानी मेहता सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।