20 फरवरी तक 17.97 लाख से अधिक ने खाई फाइलेरिया की दवा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!उपायुक्त ने की छुटे हुए लोगों से दवा लेने की अपील
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 फरवरी से शुरू हुए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार, 20 फरवरी, तक जिले के 17 लाख 97 हजार 037 लोगों को गोली खिलाई गई। जिसमें बृहस्पतिवार को एक लाख 67 हजार 871 लोगों को गोली खिलाई गई। फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 10 दिनों के अंदर 60% लोगों को गोली खिलाई गई है।
आज एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री पीयूष सिन्हा सहित अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने गोली का सेवन किया।
10 फरवरी से शुरू हुए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार, 20 फरवरी, तक गोविंदपुर में 136994, टुंडी 130587, बाघमारा 329234, तोपचांची में 93162, धनबाद 556472, झरिया 220894, बलियापुर 79030 एवं निरसा प्रखंड में 250664 लोगों को गोली खिलाई गई है।
वहीं उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा ने धनबाद को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए छुटे हुए जिला वासियों से दवा प्रशासक को सहयोग करने और जरूर दवा लेने की अपील की है।