DGP के पहल पर कल 18 दिसंबर को जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन, धनबाद के इन पांच स्थानों पर लगेगा शिविर

धनबाद – डीजीपी के निर्देश पर 18 दिसंबर को झारखंड के सभी 24 जिलों में पुलिस की ओर से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है.इस विशेष अभियान के तहत 18 दिसंबर को धनबाद के पांच स्थान पर जन शिकायत समाधान शिविर आयोजित होगा. यह जानकारी सिटी एसपी अजीत कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि बाघमारा अनुमंडल अंतर्गत सभी थानों के लिए कतरास स्थित राजस्थानी धर्मशाला में शिविर लगेगा. सिंदरी अनुमंडल के लिए जोरापोखर स्थित टाटा कम्युनिटी हॉल डिगवाडीह में, निरसा अनुमंडल के लिए निरसा पॉलिटेक्निक कॉलेज में, डीएसपी हेडक्वार्टर 1 एवं 2 के क्षेत्र की जनता के लिए अल इकरा कॉलेज टुंडी गोविंदपुर रोड में तथा डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर के अंतर्गत सभी थानों के लिए अभय सुंदरी बालिका उच्च विद्यालय हीरापुर में शिविर लगाया जायेगा.उन्होंने बताया शिविर में ही ऑन स्पॉट समस्याओं का समाधान कर लेने का प्रयास होगा. जटिल समस्याएं रहने पर न्यूनतम समय में उसका निदान करना लक्ष्य होगा.शिविर में लोगों को जीरो एफआइआर, ऑनलाइन एफआइआर, डायल 112, डायल 1930 आदि की जानकारी भी दी जाएगी. साथ ही सायबर ठगी से सतर्क रहने के प्रति जागरूक किया जायेगा.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!