पटना: बिहार की राजधानी पटना के स्लम बस्ती पर प्रशासन का बुलडोजर ताबड़तोड़ चल रहा है. राजधानी में लगातार अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन अभियान चला रहा है. इसी कड़ी में कमला नेहरू नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इसमें लगभग हजारों छोटे-छोटे झोपड़ी को प्रशासन ने बुलडोजर के जरिए ध्वस्त कर दिया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!कमला नेहरू नगर में हजारों परिवार पिछले कई वर्षों से रहते आ रहे है. उनका आरोप है कि प्रशासन ने किसी भी तरह का नोटिस नहीं दिया और ना ही इसके लिए अलग व्यवस्था की है. जिनके घरों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है उन्होंने कहा कि प्रशासन ने कभी नोटिस नहीं दिया और ना ही वैकल्पिक व्यवस्था दी है.
उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश में सीएम योगी का बुलडोजर चल रहा है और उसी तरीके से यहां भी बुलडोजर चलाया जा रहा है. वहीं, अतिक्रमण हटाओ अभियान को लीड कर रहे मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया की राजधानी में सभी जगह पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है.