रांची।एक ओर JSSC के चाय बागान नामकोम स्थित कार्यालय में CGL के अभ्यर्थियों डॉक्यूमेंट्स वेरिफ़िकेशन जारी है. तो वहीं दूसरी ओर प्रदर्शकारी छात्रों का आंदोलन भी कार्यालय के बाहर जारी है. JLKM नेता देवेंन्द्र महतो प्रदर्शनकारी छात्रों की अगुवाआई कर रहे थे. लेकिन पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किय़ा है. जिसमें कई छात्रों को चोट भी आई है. हजारों की संख्या में छात्र पहुंचे हैं और परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं. इसी बीच पुलिस ने देवेंद्र महतो को पुलिस ने हिरासत में लिया है. प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि JSSC कार्यालय के एक किलोमीटर के बाद हम सभी विरोध कर रहे हैं, वो भी पुलिस को नहीं पच रहा है. प्रशासन ने JSSC कार्यालय के 500 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू कर दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वहीं प्रदर्शन कर रहे छात्रों का साफ कहना है कि शांतिपूर्वक आंदोलन करना भी पुलिस को रास नहीं आ रहा है. कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात कहना और रखने का सभी को हक है, लेकिन हमसब के साथ बर्बरतापूरण रवैया सरकार अपना रही है. साथ ही सरकार को प्रशासन को चेताते हुए कहा कि यदि हमारे नेता देवेंद्र महतो को पुलिस ने जल्द ही नहीं छोड़ा तो पूरा झारखंड जलेगा, जोरदार आंदोलन होगा और इसके लिए सरकार ही जिम्मेवार होगी।