कन्या पाठशाला की छात्राओं से छेड़खानी के आरोपी फिरोज ने कबूला- शादी नहीं हुई तो लड़कियों को छेड़ने लगे

रांची: कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित कन्या पाठशाला की छात्राओं से छेड़खानी करने के आरोपी फिरोज अली को सोमवार को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. रांची पुलिस की टीम ने फिरोज अली को लोअर बाजार इलाके से गिरफ्तार किया था. जेल जाने से पहले अपने इकबालिया बयान में फिरोज अली ने जो खुलासे किए हैं उसके मुताबिक फिरोज की शादी की उम्र जाने के बाद भी उस पर दर्ज आपराधिक मामलों की वजह से उसकी शादी नहीं हुई. शादी नहीं होने के कारण फिरोज को कम उम्र की लड़कियों का शरीर छूने का मन करता था.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कहा कि उसने न सिर्फ कन्या पाठशाला की छात्राओं के साथ छेड़खानी की बल्कि इससे पहले अन्य स्कूलों के आस पास जाकर भी वह लड़कियों को परेशान करने और उन्हें गंदी नियत से छूने का घिनौना काम कर चुका है. लेकिन कभी पकड़ा नहीं गया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जब फिरोज के घर दबिश दी तो वह दीवार कूद कर भाग गया और अपने रिश्तेदार मोहम्मद जसीम और मोहम्मद परवेज के घर जाकर छुपा रहा. छिपने की जगह बदलने के क्रम में पुलिस ने मुझे गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि फिरोज अली हिंदपीढ़ी के नाला रोड के गली नंबर आठ का रहने वाला है. स्कूली बचियों के साथ छेड़खानी के मामले में सीएम हेमंत सोरेन ने संज्ञान लिया था. कोतवाली थाना में फिरोज अली के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी लगाई गई हैं.

About Author

error: Content is protected !!