खुलेआम कर रहे अवैध कोयले का कारोबार अरविंद सिंह और सोहन सिंह, पुलिस बानी है मूकदर्शक आखिर क्यों ??

महुदा :  भाटडीह में अवैध कोयला कारोबार जोर पकड़ चूका है, भाटडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत मुरलीडीह में अरबिंद सिंह नामक एवं भाटडीह में शोहन सिंह नामक कोयला तस्कर लोकल सेटिंग के जरिये चंद पैसो का लालच देकर बाहर से नाबालिक आदिवासी मजदूरों को बुला कर बिना सुरक्षा सेफ्टी के अवैध माइंस में भेजकर मजदूरों के द्वारा भारी मात्रा में अवैध कोयला खनन करवा रहे है। बताते चले कि कोयला तस्करी के खिलाफ पूर्व में ग्रामीणों ने अवैध तस्करों व कारोबार के विरोध में भारी बवाल काटा था। इसके जवाब में तस्करों ने ग्रामीणों पर गोली-बम चलाकर जख़्मी कर दिया था। जिसमें कई ग्रामीण महिला एवं बच्चे शामिल थे। वहीं हुई इस तमाम घटनाओं पर भाटडीह पुलिस पूरी तरह अपनी चुप्पी साधे बैठे थे, किन्तु मामला बढ़ता देख तत्कालीन एसएसपी ने मामले पर हस्तक्षेप किया। तब स्थानीय पुलिस अपनी कुंभकरनी नींद से जागी और आनन-फानन में घटना स्थल पहुंची जहाँ पुलिस को ग्रामीणों का भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा था। फिलहाल वर्तमान में भी इस कारोबार को लेकर दो राजनितिक गुट आमने-सामने हैं, और फिर एक बार भारी खुनी संघर्ष होने से इंकार नहीं किया जा सकता हैं। अगर जिला प्रशासन इस पर अंकुश नहीं लगाती हैं, तो भविष्य में एक बड़ी दुर्घटना घटने की संभावना हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!